राजकोट से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेल प्रशासन ने 09 जुलाई 2026 को राजकोट से सुबह 05:30 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22717 राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस को रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समय के बजाय सुबह 10:00 बजे रवाना होगी। इस प्रकार इस ट्रेन के प्रस्थान में कुल 4 घंटे 30 मिनट का विलंब होगा।

रेलवे के अनुसार, यह बदलाव ट्रेन नंबर 22718 सिकंदराबाद–राजकोट एक्सप्रेस के कारण किया गया है। यह पેરिंग रेक ट्रेन 13 घंटे 08 मिनट की देरी से राजकोट पहुंची थी, जिसके चलते राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस के समय में यह संशोधन करना पड़ा है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा का नया समय ध्यान में रखें और अपने सफर की योजना इसी के अनुसार तैयार करें।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story