राजेन्द्रनगर टर्मिनल-अजमेर-राजेन्द्रनगर टर्मिनल जियारत साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के यात्रियों के लिए रेलवे ने अहम सुविधा शुरू की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा को दिलदार नगर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12395 राजेन्द्रनगर टर्मिनल-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव 26.08.26 से प्रभावी होगा। यह ट्रेन दिलदार नगर स्टेशन पर 20.13 बजे पहुंचेगी और 20.15 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12396 अजमेर-राजेन्द्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव 28.08.26 से शुरू होगा। यह ट्रेन दिलदार नगर स्टेशन पर 20.10 बजे आगमन करेगी और 20.12 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे का यह निर्णय यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है और दोनों दिशाओं में दिलदार नगर स्टेशन पर रेलसेवा का ठहराव प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।

Next Story