मध्य रेल आगामी पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 182 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवा चलाएगा। मध्य रेल द्वारा दिवाली/छठ पूजा के लिए कुल 1126 विशेष ट्रेनें चलाई जाएँगी, जिनमें से 182 विशेष ट्रेनें अभी घोषित की गई हैं और 944 विशेष ट्रेनें पहले ही घोषित की जा चुकी हैं।



विवरण नीचे दिया गया है :



1) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (40 सेवाएँ)


01017 द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 27.09.2025 से 01.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 22.45 बजे दानापुर पहुँचेगी। (20 सेवाएँ)

01018 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 29.09.2025 से 03.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को 00.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। (20 सेवाएँ)

ठहराव : ठाणे, कल्याण, इगतपुरी नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी जं., फ़तेहपुर, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर एवं आरा.

संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, आठ वातानुकूलित 3-टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार।


2) एलटीटी-मऊ-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष (40 सेवाएँ) :


01123 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 26.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 05.35 बजे मऊ पहुँचेगी। (20 सेवाएँ)

01124 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 28.09.2025 से 02.12.2025 तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को सुबह 07.35 बजे मऊ से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 22.20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी। (20 सेवाएँ)

ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगाँव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी जंक्शन, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, राणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार।

संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, आठ वातानुकूलित 3-टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार।


3) एलटीटी-बनारस-एलटीटी द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेनें (40 सेवाएँ) :


01051 द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 24.09.2025 से 27.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 01.10 बजे बनारस पहुँचेगी (20 सेवाएँ)।

01052 द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को बनारस से सुबह 06.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी (20 सेवाएँ)।

ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगाँव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी जंक्शन, फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर और वाराणसी।

संरचना: दो वातानुकूलित 2-टियर, आठ वातानुकूलित 3-टियर, 4 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक यान और 1 जनरेटर कार।

4) एलटीटी-करीमनगर-एलटीटी साप्ताहिक विशेष - (6 सेवाएँ)


01067 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 23.09.2025 से 07.10.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.30 बजे करीमनगर पहुँचेगी। (3 सेवाएँ)

01068 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 24.09.2025 से 08.10.2025 तक प्रत्येक बुधवार को करीमनगर से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी। (3 सेवाएँ)

ठहराव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, नागरसोल, औरंगाबाद, जालना, परतुर, सेलू, परभणी, पूर्णा, हजूर साहिब नांदेड़, मुदखेड़, धर्माबाद, बसर, निजामाबाद, अरमुर, मेटपल्ली और कोराटला।

संरचना: एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, एक वातानुकूलित 2-टियर, पाँच वातानुकूलित 3 -टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 4 द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार


5) पुणे-अमरावती-पुणे साप्ताहिक विशेष - (16 सेवाएँ)


01403 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 07.10.2025 से 25.11.2025 तक प्रत्येक मंगलवार को पुणे से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.05 बजे अमरावती पहुँचेगी। (8 सेवाएँ)

01404 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 08.10.2025 से 26.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार को अमरावती से 12.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 00.15 बजे पुणे पहुँचेगी। (8 सेवाएँ)

ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड, चालीसगाँव, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर और बडनेरा।

संरचना: चार वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन


6) पुणे – सांगानेर जंक्शन – पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (14 सेवाएँ)


01405 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 26.09.2025 से 07.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से सुबह 09.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06.45 बजे सांगानेर जंक्शन पहुँचेगी। (7 सेवाएँ)

01406 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 27.09.2025 से 08.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को सांगानेर जंक्शन से सुबह 11.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.30 बजे पुणे पहुँचेगी। (7 सेवाएँ)

ठहराव:: लोनावला (केवल 01406 के लिए), कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर।

संरचना: चार वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन


7) पुणे – सांगानेर जंक्शन – पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष (26 सेवाएँ)


01411 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 25.09.2025 से 06.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को पुणे से 09.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.45 बजे सांगानेर जंक्शन पहुँचेगी। (13 सेवाएँ)

01412 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 26.09.2025 से 07.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सांगानेर जंक्शन से 11.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.30 बजे पुणे पहुँचेगी। (13 सेवाएँ)

ठहराव: लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाई माधोपुर।

संरचना: चार वातानुकूलित 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन

आरक्षण: ट्रेन संख्या 01017, 01123, 01051, 01067, 01411, 01403 और 01405 के लिए बुकिंग दिनांक 14.09.2025 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ। या NTES ऐप डाउनलोड करें।


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story