रेलवे रिफंड नियम पर स्पष्टीकरण: चार्ट समय सीमा में बदलाव से यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे ने चार्ट तैयारी का समय बढ़ाकर 9-18 घंटे किया, अब यात्री प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने और श्रेणी अपग्रेड करने में सक्षम होंगे।

यह देखा गया है कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म यह खबर चला रहे हैं कि रिफंड नियम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डालेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।
पारदर्शिता और चार्ट टाइमिंग में सुधार
एक पारदर्शिता के कदम के तहत यात्रियों को समय रहते ये बताने के लिए कि उनकी टिकट कन्फर्म हुई है या नहीं, रेलवे ने लगातार सुधार के तहत चार्ट के टाइमिंग को 4 घंटे से 9-18 घंटे तक कर दिया है। इस पारदर्शी सुधार से न सिर्फ यात्रियों को समय रहते स्पष्टता मिल रही है वही ग़ैर क़ानूनी टिकट एजेंट्स पर भी शिकंजा कसा है। इससे दूर से आने वाले यात्रियों को यात्रा को लेकर स्पष्टता मिली है। इसी बेहतर यात्री अनुभव सुधार के तहत चार्ट टाइमिंग के विंडो के साथ साथ रिफंड के नियम में भी सुधार किया है जिसमें कोई अतिरिक्त मूल्य देय नहीं है।
बोर्डिंग स्टेशन और श्रेणी अपग्रेड की सुविधा
"कोई अतिरिक्त मूल्य देय नहीं है (No extra cost)"। इसके साथ ही, यात्री अंतिम आधे घंटे तक अपने बोर्डिंग स्टेशन को जल्द ही बदल सकेगा। उपलब्ध होने पर वो अपने यात्रा की श्रेणी को ट्रेन के प्रस्थान के आधे घंटे पहले तक अपग्रेड कर सकेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
