मुंबई, 29 जुलाई 2026।

रेल मंत्रालय ने नागपुर के माध्यम से उपलब्ध मौजूदा रेल संपर्क व्यवस्था को रेखांकित करते हुए बताया है कि चिंदवाड़ा और पांढुर्णा वर्तमान में क्रमशः 8 और 36 ट्रेन सेवाओं के जरिए नागपुर/नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से जुड़े हुए हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि नागपुर से रायपुर, बिलासपुर और कोलकाता के लिए क्रमशः 104, 78 और 32 ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं।

मंत्रालय के अनुसार चिंदवाड़ा-नागपुर/नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी सेक्शन पर ट्रेन संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस, 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस, 11756 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, 58819 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-चिंदवाड़ा पैसेंजर, 58820 चिंदवाड़ा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर, 58821 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-चिंदवाड़ा पैसेंजर तथा 58822 चिंदवाड़ा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर संचालित हैं।

पांढुर्णा-नागपुर/नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी सेक्शन पर कुल 36 ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस, 12160 जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस, 12405 भुसावल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12406 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल एक्सप्रेस, 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस, 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस, 12512 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12615 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12616 नई दिल्ली-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12722 हजरत निजामुद्दीन-हैदराबाद एक्सप्रेस, 12913 इंदौर-नागपुर एक्सप्रेस, 12914 नागपुर-इंदौर एक्सप्रेस, 12923 डॉ. अंबेडकर नगर-नागपुर एक्सप्रेस, 12924 नागपुर-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, 12967 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस, 12968 जयपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, 12969 कोयंबटूर-जयपुर एक्सप्रेस, 12970 जयपुर-कोयंबटूर एक्सप्रेस, 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस, 12976 जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस, 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस, 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस, 22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस, 22645 इंदौर-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस, 22646 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-इंदौर एक्सप्रेस, 61117 नागपुर-अमला मेमू, 61118 अमला-नागपुर मेमू, 61119 नागपुर-अमला मेमू तथा 61120 अमला-नागपुर मेमू शामिल हैं।

रेल मंत्रालय ने आगे बताया कि नागपुर से रायपुर के बीच कुल 104 ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें 20825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 20826 नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, 19021 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस, 19022 ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस, 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, 12441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस, 12101 लोकमान्य तिलक (टी)-शालीमार एक्सप्रेस, 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस, 12145 लोकमान्य तिलक (टी)-पुरी एक्सप्रेस, 12146 पुरी-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 12151 लोकमान्य तिलक (टी)-शालीमार एक्सप्रेस, 12152 शालीमार-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस, 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस, 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस, 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, 12811 लोकमान्य तिलक (टी)-हटिया एक्सप्रेस, 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस, 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस, 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12860 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, 12879 लोकमान्य तिलक (टी)-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, 12880 भुवनेश्वर-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस, 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस, 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस, 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस, 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस, 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 18029 लोकमान्य तिलक (टी)-शालीमार एक्सप्रेस, 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस, 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 18239 गेवरा रोड-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-कोरबा एक्सप्रेस, 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस, 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, 20823 पुरी-अजमेर एक्सप्रेस, 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस, 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 20857 पुरी-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस, 20858 साईंनगर शिरडी-पुरी एक्सप्रेस, 20861 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस, 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस, 22357 लोकमान्य तिलक (टी)-गया एक्सप्रेस, 22358 गया-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 22511 लोकमान्य तिलक (टी)-कामाख्या एक्सप्रेस, 22512 कामाख्या-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस, 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस, 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस, 22648 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस, 22815 बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 22816 एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस, 22827 पुरी-सूरत एक्सप्रेस, 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस, 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस, 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस, 22847 विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 22848 लोकमान्य तिलक (टी)-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, 22865 लोकमान्य तिलक (टी)-पुरी एक्सप्रेस, 22866 पुरी-लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस, 22893 साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस, 22894 हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस, 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस, 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस, 22939 ओखा-बिलासपुर एक्सप्रेस, 22940 बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस, 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस, 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस, 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर तथा 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर शामिल हैं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि नागपुर-बिलासपुर सेक्शन पर कुल 78 ट्रेन सेवाएं तथा नागपुर-कोलकाता सेक्शन पर कुल 32 ट्रेन सेवाएं संचालित हैं।

रेल मंत्रालय ने कहा कि ट्रेन सेवाओं का विस्तार अथवा नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत एक सतत प्रक्रिया है। यह संबंधित रेल खंड की क्षमता, उपलब्ध पाथ, आवश्यक रोलिंग स्टॉक की उपलब्धता, रोलिंग स्टॉक के अनुरक्षण के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, रेलवे ट्रैक और अन्य परिसंपत्तियों के रखरखाव की आवश्यकताओं तथा संबंधित रेल खंड की यातायात और अधिभोग आवश्यकताओं सहित विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है।

यह जानकारी केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story