जयपुर में रेल मंत्री का दौरा; वंदे भारत मेंटेनेंस शेड से मिला तोहफा
Ashwini Vaishnaw Jaipur Visit : रेल मंत्री ने जयपुर में Vande Bharat शेड और अमृत भारत स्टेशन परियोजनाओं का निरीक्षण किया

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को अपने एक दिवसीय Jaipur Visit 2025 के दौरान Amrit Bharat Station Jaipur योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न रेलवे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और Vande Bharat Maintenance Shed Jaipur का उद्घाटन किया।
सुबह उन्होंने रेवाड़ी-खातीपुरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए खातीपुरा स्टेशन का दौरा किया। यहां उन्होंने निर्माणाधीन Vande Bharat Maintenance Shed के मॉडल को देखा और अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विधायक गोपाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
Vande Bharat Maintenance Shed Jaipur का उद्घाटन :
Ashwini Vaishnaw Jaipur Visit 2025 के दौरान रेल मंत्री ने जयपुर में स्थित कोच केयर कॉम्प्लेक्स में नव निर्मित Vande Bharat Maintenance Shed का उद्घाटन किया। उन्होंने शेड में बने चार टियर प्लेटफॉर्म का निरीक्षण करते हुए बताया कि इससे वंदे भारत और अन्य ट्रेनों के अनुरक्षण में तेजी आएगी। उन्होंने कोच के टॉयलेट मॉडिफिकेशन और ब्रेक वैन मॉडिफिकेशन की भी समीक्षा की।
यह Vande Bharat Maintenance Shed Jaipur उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए एक बड़ा तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड माना जा रहा है, जो आधुनिक ट्रेनों की सुचारू मेंटेनेंस को संभव बनाएगा।
Amrit Bharat Station Jaipur योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास :
रेल मंत्री ने Amrit Bharat Station Jaipur योजना के अंतर्गत जयपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जयपुर की स्थापत्य कला और हेरिटेज को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है।
उन्होंने सुझाव दिया कि जयपुर के आसपास के स्टेशनों जैसे गांधीनगर और खातीपुरा में "जयपुर" शब्द जोड़ा जाए—जैसे “जयपुर गांधीनगर” और “जयपुर खातीपुरा”—ताकि यात्रियों को बेहतर पहचान मिल सके।
नई ट्रेनों का संचालन जल्द :
Ashwini Vaishnaw Jaipur Visit 2025 के दौरान उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही बीकानेर-दिल्ली, जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत और जैसलमेर-दिल्ली ओवरनाइट ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में रेलवे नेटवर्क को और मज़बूत करने पर भी ज़ोर दिया गया।
गांधीनगर जयपुर स्टेशन का निरीक्षण :
जयपुर स्टेशन के बाद रेल मंत्री ने गांधीनगर जयपुर स्टेशन का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने Amrit Bharat Station Jaipur योजना के तहत हो रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्य की गति संतोषजनक है और यह स्टेशन जयपुर की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाएगा।
Ashwini Vaishnaw Jaipur Visit के दौरान जयपुरवासियों को कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और विकास कार्यों की सौगात मिली। चाहे बात हो Vande Bharat Maintenance Shed Jaipur के उद्घाटन की या Amrit Bharat Station Jaipur के भव्य पुनर्विकास की यह दौरा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित हुआ है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
