मुंबई में पश्चिम रेलवे 4 अक्टूबर 2026, रविवार को बोरीवली और राम मंदिर स्टेशनों के बीच चार घंटे का जंबो ब्लॉक लेगी। यह ब्लॉक सुबह 10.00 बजे से दोपहर 14.00 बजे तक यूपी फास्ट और 5वीं लाइन पर ट्रैक, सिग्नलिंग तथा ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए रहेगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के दौरान बोरीवली और अंधेरी के बीच सभी यूपी फास्ट लाइन की ट्रेनें यूपी स्लो/6वीं लाइन से चलाई जाएंगी। वहीं, अंधेरी और बोरीवली के बीच 5वीं लाइन की सभी ट्रेनें डाउन फास्ट लाइन से संचालित होंगी।

जंबो ब्लॉक के कारण कुछ यूपी और डाउन उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा कुछ अंधेरी और बोरीवली उपनगरीय ट्रेनें हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक चलाई जाएंगी।

पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड के सभी स्टेशनों पर प्रभावित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी। रखरखाव कार्य के लिए लिया जा रहा यह चार घंटे का ब्लॉक बोरीवली-राम मंदिर रेलखंड की सेवाओं के संचालन को प्रभावित करेगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story