पुणे-मुंबई घाट सेक्शन में हुए भारी भूस्खलन के कारण रेलवे लाइनों और आसपास के क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां चल रहे रेल बहाली कार्यों की समीक्षा की। इस आपदा के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसे पटरी पर लाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

रेल मंत्री के अनुसार, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे की टीमें पूरी सामंजस्य के साथ मिलकर काम कर रही हैं। राहत और बचाव कार्य की स्थिति यह है कि एक लाइन को बहाल कर दिया गया है। फिलहाल, इस लाइन पर ट्रेनों के परिचालन के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी ट्रेनों में दो लोकोमोटिव इंजन लगाए जाएंगे, क्योंकि स्लिप लाइन के अभाव में बैंकर लोको का संचालन संभव नहीं है।

बहाली कार्य में सबसे बड़ी चुनौती दुर्गम स्थलों तक निर्माण सामग्री पहुंचाने की है। इसके लिए रेलवे की टीमें जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ मिलकर समन्वय स्थापित कर रही हैं, ताकि जल्द से जल्द लाइनों को पूरी तरह सुरक्षित और कार्यात्मक बनाया जा सके। रेलवे प्रशासन इस स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story