यात्रियों की बढ़ती मांग और फेस्टिवल सीजन में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा प्रतापनगर और कोलकाता के बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी श्री अनुभव सक्सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 03110/03109 प्रतापनगर-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल के कुल 14 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

ट्रेन संख्या 03110 प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वडोदरा से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03109 कोलकाता-प्रतापनगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को कोलकाता से 08:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक चलेगी।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन वडोदरा, गोधरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, इदगाह आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर तथा बर्द्धमान स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 03110 की बुकिंग 08 अक्टूबर 2026 को सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

ट्रेन के ठहराव, समय और संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं। फेस्टिवल सीजन में बढ़ती यात्रा मांग के बीच यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रतापनगर-कोलकाता मार्ग पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त आवागमन सुविधा उपलब्ध कराएगी।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story