वसई-विरार, दहानू और सांचोर-मारवाड़ के बीच भारी जलभराव के कारण पश्चिम रेलवे का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए हैं। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से 12936 सूरत-बांद्रा टर्मिनस, 12935 बांद्रा टर्मिनस-सूरत, 14707 हनुमानगढ़-दादर, 52003 बिलिमोरा-वाघई, 52004 वाघई-बिलिमोरा, 22945 मुंबई सेंट्रल-ओखा, 12901 दादर-अहमदाबाद, 12267 मुंबई सेंट्रल-हापा, 12927 दादर-एकतानगर, 09011 बांद्रा टर्मिनस-भुज, 12909 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन, 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज, 12971 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर, 12239 मुंबई सेंट्रल-हिसार, 22901 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर, 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर, 22927 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद, 12910 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस, 12972 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस, 12240 हिसार-मुंबई सेंट्रल, 22902 उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस, 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल, 22928 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस, 12902 अहमदाबाद-दादर, 19418 अहमदाबाद-बोरीवली, 19425 बोरीवली-नंदुरबार, 19426 नंदुरबार-बोरीवली, 19417 बोरीवली-वड़ोदरा, 19218 वेरावल-अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस, 59049 वलसाड-बड़ौदा, 59050 बड़ौदा-वलसाड, 22930 बड़ौदा-दहानू रोड, 22929 दहानू रोड-बड़ौदा, 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल, 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल, 19033 वलसाड-अहमदाबाद, 11092 पुणे-भुज और 11091 भुज-पुणे जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही 7 जुलाई और 8 जुलाई की मेमू ट्रेनों का संचालन भी बाधित रहा है, जिनमें 69164, 69165, 69168, 69167, 69166, 69161, 69174, 69139, 61002, 61001 और 61003 प्रमुख हैं। रेल प्रशासन ने 59045, 19218, 09052, 17614, 11302, 59040, 19016, 19426, 09056, 19058, 10116, 19004, 19001, 12930, 05033, 20960 और 12921 सहित कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया है। यात्रियो की सुविधा के लिए 22953, 20903, 22943, 12263, 11019, 22157, 20476, 18520, 11301, 19315, 09086, 12972, 19034, 12297, 20496, 16533, 12909, 12955, 22927, 12961, 14702, 19037, 22901, 19019, 14808, 05034, 12903, 09079, 22196, 12009 और 20959 जैसी ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है। साथ ही 22717, 16531, 22654, 12450, 16337, 22660, 20495, 19667, 06282, 22497, 09029, 14805, 20968, 16340, 11018, 22159, 22732, 17613, 22718, 20694, 20685, 12432, 19260, 12249, 12298, 16334, 12940, 22944, 20932 और 20496 को विभिन्न मार्गों से डायवर्ट किया गया है। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित स्टेशन या आधिकारिक ऐप पर ट्रेनों की स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

Updated On
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story