पश्चिम रेलवे द्वारा पालघर-बोईसर रेलखण्ड के मध्य ब्रिज संख्या 142 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण

गाडी संख्या 11089, भगत की कोठी - पुणे रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 10 मिनट रेगूलेट रहेगी। गाडी संख्या 20694, बैगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 16.03.26 को बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 55 मिनट रेगूलेट रहेगी। गाडी संख्या 12239, मुम्बई सेट्रल-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 20 मिनट रेगूलेट रहेगी। इसके अतिरिक्त गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 17.03.26 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 25 मिनट रेगूलेट रहेगी। गाडी संख्या 14808, दादर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 18.03.26 को दादर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में पश्चिम रेलवे पर 20 मिनट रेगूलेट रहेगी।

आधिकारिक वक्तव्य

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने इस तकनीकी कार्य और रेल संचालन में होने वाले बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि "उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।" यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस रेगूलेशन समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story