पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य: मार्ग परिवर्तित रहेंगी ये ट्रेनें
महेसाना-जगुदन और डांगरवा स्टेशनों के बीच ब्रिज मरम्मत कार्य हेतु ब्लॉक के कारण ऋषिकेश-साबरमती और दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर ब्रिज संख्या 971 और 1014 पर तकनीकी सुधार कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने 4 फरवरी 2026 को ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है।
रेलवे द्वारा पालनपुर-अहमदाबाद रेलखण्ड पर महेसाना व जगुदन स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 971 पर तथा डांगरवा स्टेशन ब्रिज संख्या 1014 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक सूचना
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाए मार्ग परिवर्तित रहेगी।"
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
- गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश -साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 04.02.26 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड - कलोल होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19412, दौलतुपर चौक -साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 04.02.26 को दौलतुपर चौक से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कटोसन रोड -कलोल होकर संचालित होगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
