ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू
उत्तर पश्चिम रेलवे ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए ओखा और दिल्ली के बीच 12 फेरों के लिए साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन चलाएगा।

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा ओखा-शकूरबस्ती-ओखा के मध्य संचालित की जा रही साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा।
रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 14.04.26 से 30.06.26 तक (12 ट्रिप) ओखा से प्रत्येक मंगलवार को 10.20 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर 04.10 बजे आगमन व 04.20 बजे प्रस्थान कर 10.35 बजे शकूरबस्ती पहुॅचेगी।"
ट्रेन संचालन का समय और प्रमुख ठहराव
इसी प्रकार "गाडी संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 15.04.26 से 01.07.26 तक (12 ट्रिप) शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार को 13.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 18.20 बजे आगमन व 18.30 बजे प्रस्थान कर गुरूवार को 13.00 बजे ओखा पहुॅचेगी।" यह रेलसेवा मार्ग में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
कोच संरचना और डिब्बों का विवरण
यात्रियों की सुविधा के लिए इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा यह विशेष कदम उठाया गया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
