उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्ड कमाई: वित्त वर्ष 2025-26 में 8622 करोड़ की आय
उत्तर पश्चिम रेलवे ने पिछले साल की तुलना में 7.5% की वृद्धि दर्ज करते हुए यात्री और माल लदान क्षेत्र में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के सुखद परिणाम स्वरूप उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल प्रारम्भिक आय 8622 करोड़ रूपये अर्जित की है, जिसमें यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये तथा माल यातायात से 3865 करोड़ रूपये प्राप्त किए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8622 करोड़ रूपये कुल आय अर्जित की है, जो कि अभी तक की सर्वाधिक आय है।
आय में शानदार वृद्धि और उपलब्धियां
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं में बढोतरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है। इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 में 8622 करोड़ रूपये की कुल प्रारम्भिक आय अर्जित की है। यह उत्तर पश्चिम रेलवे का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह कुल आय गत वर्ष 2024-25 की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है।
यात्री और माल लदान से रिकॉर्ड राजस्व
उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये तथा माल लदान से 3865 करोड़ रूपये अर्जित कर सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रारम्भिक यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये अर्जित किए है, जो कि गत वर्ष से 9.8 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मार्च में 353 करोड़ रूपये की यात्री आय अर्जित की गई जो कि किसी भी एक माह में सर्वाधिक है। इसके साथ ही माल परिवहन से 3865 करोड़ रूपये प्राप्त किए है जो गत वर्ष से 7.2 प्रतिशत अधिक है।
सुदृढ़ नेतृत्व और आधुनिक सुविधाएं
उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। "श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर कर रहा है।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
