डिजिटल पोर्टल और डेटा अपडेशन के निर्देश

  • समीक्षा बैठक के दौरान अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी द्वारा प्रत्येक कोर्ट केस को लिम्बस (LIMBS) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।
  • आंतरिक डेटा बेस को नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए।

न्यायिक प्रक्रिया और अधिवक्ताओं से समन्वय

श्री माहेश्वरी द्वारा न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के जवाब माननीय कोर्ट में प्रस्तुत करने से पूर्व रेलवे अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श करने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि "सम्बन्धित रेलवे अधिवक्ता से निरन्तर सम्पर्क कर न्यायिक प्रकरणों की स्थिति को अद्यतन रखा जाए तथा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु यथा सभी कदम उठाए जाएं।"


अवमानना मामलों पर चिंता और त्वरित कार्यवाही

प्रकरणों की समीक्षा करते हुए श्री माहेश्वरी द्वारा कोर्ट केसेज की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए अनुपालना सम्बन्धित प्रकरणों में उचित कार्यवाही समय पर सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए ताकि माननीय न्यायालय के आदेशों की अवमानना के प्रकरण ना बनें।


मासिक रिपोर्ट और समय सीमा का पालन

बैठक के प्रारम्भ में प्रतुल सारोलिया, उप महाप्रबंधक (विधि) द्वारा न्यायिक प्रकरणों की मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने सभी मुख्य विधि सहायकों को निर्देश दिए कि "अनुपालना के प्रकरणों को समय सीमा में निस्तारित किया जाए ताकि माननीय न्यायालय के आदेशों की अवमानना का प्रकरण ना बने।"


सर्वश्रेष्ठ मुख्य विधि सहायक का सम्मान

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी द्वारा श्री धन्नाराम शेरावत, मुख्य विधि सहायक, कार्मिक विभाग प्रधान कार्यालय को सर्वश्रेष्ठ मुख्य विधि सहायक के रूप में चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र एवं 2,000/- रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story