मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम के तहत गांधी जयंती समारोह और स्वच्छ भारत दिवस की गतिविधियों की शुरुआत की। इस अवसर पर एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने मालीगांव स्थित महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में वरिष्ठ रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दीप प्रज्वलित किया तथा महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गांधी जयंती समारोह के दौरान महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और रेल कर्मचारियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की। इनमें पांडु स्थित स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग ट्रेनिंग सुविधा का उद्घाटन शामिल है। इसके साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम के साथ गौशाला मॉडल स्टॉफ कॉलोनी का भी उद्घाटन किया गया।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (निर्माण संगठन) की ओर से भी गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (निर्माण संगठन) के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित किया और महात्मा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अपने मुख्यालय, सभी पांच मंडलों और निर्माण संगठन के सामूहिक प्रयासों से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे इस बात पर जोर दे रहा है कि साफ-सफाई सभी की साझा जिम्मेदारी है। गांधी जयंती और स्वच्छ भारत दिवस की गतिविधियों के माध्यम से रेलवे की इन पहलों में बुनियादी ढांचे के साथ कर्मचारियों की सुविधाओं और स्वच्छता पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story