उत्तर पश्चिम रेलवे का उत्कृष्ट प्रदर्शन: वित्तीय वर्ष 2025-26 में अर्जित किया सर्वश्रेष्ठ परिचालन अनुपात

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अपने आय और व्यय में भी संतुलन बनाए रखने में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 में उत्तर पश्चिम रेलवे का परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियों) भी 99.56% रहा जो उत्तर पश्चिम रेलवे की एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।

परिचालन अनुपात में ऐतिहासिक सुधार और लक्ष्य की प्राप्ति

पिछले वर्ष इसी समान अवधि में परिचालन अनुपात 106.51% दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड द्वारा इस वर्ष के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे हेतु परिचालन अनुपात का 102.36% का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पार करते हुए रेलवे ने शानदार सफलता प्राप्त की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के कुशल दिशानिर्देश में उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर यह सफलता हासिल की है।

राजस्व वृद्धि और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान

"उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।" श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है। उत्तर पश्चिम रेलवे अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story