अक्टूबर में यात्रियों को बड़ी राहत, 48 जोड़ी रेलसेवाओं में जुड़ेंगे 135 अतिरिक्त डिब्बे
अक्टूबर में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने 48 जोड़ी रेलसेवाओं में 135 अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर समेत कई मार्गों पर अलग-अलग श्रेणियों के डिब्बे बढ़ेंगे।

तस्वीर में उत्तर पश्चिम रेलवे की ट्रेन का डिब्बा स्टेशन पर खड़ा दिखाई दे रहा है।
अक्टूबर माह में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की 48 जोड़ी रेलसेवाओं में 135 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इन रेलसेवाओं में अलग-अलग अवधि के लिए शयनयान, थर्ड एसी, फर्स्ट एसी, द्वितीय एसी और साधारण श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 1 फर्स्ट एसी मय सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक तथा अमृतसर से 2 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक तथा अमृतसर से 2 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19625/19626 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 4 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 5 अक्टूबर 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक तथा उदयपुर सिटी से 2 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तथा असारवा से 2 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक एवं इंदौर से 4 अक्टूबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक 2 द्वितीय शयनयान व 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रेलसेवा में इंदौर से 2 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक एवं भगत की कोठी से 3 अक्टूबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक 2 द्वितीय शयनयान व 3 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14854/14853 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक तथा वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14864/14863 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक तथा वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14866/14865 जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक तथा वाराणसी सिटी से 2 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 22987/22988 अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 2 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक एवं दादर से 3 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 1 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेलसेवा में भगत की कोठी से 1 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक एवं दादर से 2 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक 1 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 04827/04828 भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में भगत की कोठी (जोधपुर) से 3 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 4 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20485/20486 जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा में जैसलमेर से 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक एवं साबरमती से 3 अक्टूबर 2026 से 2 नवंबर 2026 तक 2 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक एवं जैसलमेर से 2 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 2 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20995/20996 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 3 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 4 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 09627/09628 अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल में अजमेर से 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक एवं सोलापुर से 8 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14735/14736 श्रीगंगानगर-अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14709/14710 हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 54751/54752 हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 54754/54753 श्रीगंगानगर-बठिण्डा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 54756/54755 श्रीगंगानगर-बठिण्डा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 54766/54765 बठिण्डा-धुरी-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14711/14712 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक रेल सेवा में बीकानेर से 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 8 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा में बीकानेर से 3 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक एवं साईनगर शिर्डी से 4 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 5 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 9 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 20481/20482 भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा में भगत की कोठी से 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 10 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 12482/12481 श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक एवं दिल्ली से 2 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14731/14732 दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली से 1 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक एवं बठिण्डा से 2 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 22464/22463 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 3 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक एवं दिल्ली सराय से 4 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14714/14713 दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा में 7 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 12463/12464 दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक एवं जोधपुर से 8 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक 1 थर्ड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19617/19618 मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19620/19619 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 59632/59631 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 59633/59634 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 19622/19621 रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 59630/59629 फुलेरा-जयपुर-फुलेरा रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14795/14796 भिवानी-कालका-भिवानी रेलसेवा में 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14705/14706 भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में 2 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 3 अक्टूबर 2026 से 2 नवंबर 2026 तक एवं मथुरा से 4 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 54794/54793 मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा रेलसेवा में मथुरा से 3 अक्टूबर 2026 से 2 नवंबर 2026 तक एवं सवाईमाधोपुर से 4 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 20471/20472 श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 4 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 एवं पुरी से 7 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
गाड़ी संख्या 14715/14716 हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 1 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक एवं जयपुर से 4 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 14734/14733 जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में 2 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 54704/54703 जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 3 अक्टूबर 2026 से 2 नवंबर 2026 एवं बठिंडा से 4 अक्टूबर 2026 से 3 नवंबर 2026 तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
इस अस्थायी डिब्बा बढ़ोतरी से अक्टूबर माह में निर्धारित 48 जोड़ी रेलसेवाओं में अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध होगी। रेलवे ने अलग-अलग रेलसेवाओं के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की है।

