उत्तर पश्चिम रेलवे: 55 जोड़ी ट्रेनों में जुड़ेंगे 147 अतिरिक्त कोच
उत्तर पश्चिम रेलवे ने गर्मियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 55 जोड़ी रेलगाड़ियों में 147 अतिरिक्त कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, रेलवे द्वारा कुल 55 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के 147 अतिरिक्त डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।
इस अस्थाई बढ़ोतरी के तहत गाड़ी संख्या 22471/22472, लालगढ-दिल्ली सराय-लालगढ रेलसेवा में 01 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक, गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय में 01 जुलाई से 01 अगस्त तक, तथा गाड़ी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक थर्ड एसी व अन्य श्रेणी के डिब्बे जोड़े गए हैं। इसी क्रम में अजमेर-अमृतसर-अजमेर (19611/19614 व 19613/19612) और अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर (19625/19626) रेलसेवाओं में भी शयनयान श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।
रेल प्रशासन ने जयपुर-उदयपुर सिटी (20993/20994) और उदयपुर सिटी-असारवा (20987/20988) में साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए हैं, जबकि जोधपुर-इंदौर (14801/14802) एवं इंदौर-भगत की कोठी (12465/12466) रेलसेवाओं में 02 द्वितीय शयनयान व 03 साधारण श्रेणी के डिब्बों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा। जोधपुर-वाराणसी सिटी (14854/14853, 14864/14863, 14866/14865) में थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे तथा अजमेर-आगराफोर्ट (22987/22988) में साधारण श्रेणी के डिब्बे जोड़े गए हैं।
यात्रियों की मांग को देखते हुए जोधपुर-दादर (14807/14808), भगत की कोठी-दादर (20483/20484), भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस (04827/04828), जैसलमेर-साबरमती (20485/20486), साबरमती-जैसलमेर (20492/20491), अजमेर-सियालदाह (12988/12987), अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस (20995/20996) और अजमेर-सोलापुर (09627/09628) रेलसेवाओं में भी संबंधित तिथियों के अनुसार डिब्बों का विस्तार किया गया है। साथ ही, श्रीगंगानगर-अम्बाला, हनुमानगढ-जयपुर, श्रीगंगानगर-बठिण्डा, बठिण्डा-धुरी, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस, बीकानेर-साईनगर शिर्डी, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि, दिल्ली-बठिण्डा, हिसार-तिरूपति, बीकानेर-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-सीकर, दिल्ली सराय-जोधपुर, श्रीगंगानगर-पुरी, मदार-रेवाड़ी, रेवाडी-फुलेरा, रेवाडी-हिसार, फुलेरा-जयपुर, जयपुर-रेवाडी, भिवानी-कालका, भिवानी-ढेहर का बालाजी, भिवानी-मथुरा, मथुरा-सवाईमाधोपुर, हिसार-जयपुर, जयपुर-बठिंडा, बीकानेर-कोलकाता, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर-दिल्ली रेलसेवाओं में निर्धारित समय अवधि हेतु अतिरिक्त डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी सुनिश्चित की गई है। इस विस्तार से यात्रियों को अपनी यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने में बड़ी राहत मिलेगी।

