मुंबई। पश्चिम रेलवे द्वारा उपनगरीय रेलखंड पर शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 26/27 सितंबर 2026 को वसई रोड और भायंदर स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक ट्रैक, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव कार्य के लिए किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26/27 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि 00:30 बजे से 04:30 बजे तक अप और डाउन स्लो लाइन पर जम्बो ब्लॉक रहेगा।

ब्लॉक के दौरान विरार/वसई रोड और बोरीवली/भायंदर के बीच सभी स्लो लाइन की ट्रेनों का संचालन फास्ट लाइन से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी। रद्द की जाने वाली ट्रेन सेवाओं की सूची उपनगरीय रेलखंड में ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध रहेगी।

पश्चिम रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रविवार, 27 सितंबर 2026 को दिन के समय किसी प्रकार का ब्लॉक नहीं लिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त व्यवस्था का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story