मुंबई में भारी बारिश और जलभराव से रेल यातायात प्रभावित, दो ट्रेनें रद्द, बांद्रा-जयपुर रेलसेवा रीशेड्यूल
मुंबई में भारी बारिश और जलभराव से रेल यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो ट्रेनें रद्द और बांद्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा रीशेड्यूल की।

मुंबई में भारी वर्षा और जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसके चलते कई रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने प्रभावित रेलसेवाओं की जानकारी जारी की है।
जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम रेलसेवा अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी रेलसेवा भी अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 12979, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा को रीशेड्यूल किया गया है। यह रेलसेवा दिनांक 09.07.2026 को बांद्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित समय 17.05 बजे के स्थान पर 11 घंटे 25 मिनट की देरी से दिनांक 10.07.2026 को प्रातः 04.30 बजे प्रस्थान करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार मुंबई में भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिसके चलते उक्त रेलसेवाओं के संचालन में यह परिवर्तन किया गया है।

