पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी वर्षा के कारण सफाले, केलवे रोड, वसई रोड एवं नालासोपारा स्टेशनों के बीच जलभराव होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया है। इसके चलते कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है, कई ट्रेनों का संचालन नियंत्रित किया गया है, जबकि मध्य रेल में भूस्खलन के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं। अहमदाबाद हेल्प डेस्क के लिए 079-22147997 नंबर जारी किया गया है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस को 06.07.2026 को वलसाड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस 06.07.2026 को वलसाड स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। ट्रेन संख्या 12479 जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस, जिसने 05.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की थी, उसे वापी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस–जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस 06.07.2026 को वापी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल डबल डेकर एक्सप्रेस को 06.07.2026 को सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 12931 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस 06.07.2026 को सूरत से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। ट्रेन संख्या 12990 अजमेर–दादर एक्सप्रेस, जिसने 05.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की थी, को नवसारी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 12989 दादर–अजमेर एक्सप्रेस 06.07.2026 को नवसारी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

ट्रेन संख्या 22962 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को 06.07.2026 को वापी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 22961 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस वापी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को 06.07.2026 को बिलीमोरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा संबंधित सेवा बिलीमोरा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20908 भुज–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जिसने 05.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की थी, को सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है तथा ट्रेन संख्या 20907 दादर–भुज एक्सप्रेस सूरत से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों का संचालन भी नियंत्रित किया है। ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल डबल डेकर एक्सप्रेस को गोठनगाम, ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को किम, ट्रेन संख्या 20908 भुज–दादर सयाजी नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अंकलेश्वर, ट्रेन संख्या 22954 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लाकोदरा देथान, ट्रेन संख्या 16588 बीकानेर–यशवंतपुर एक्सप्रेस को इटोला, ट्रेन संख्या 22738 हिसार–सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बाजवा तथा ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को वासद में रेगुलेट किया गया है।

मध्य रेल में भूस्खलन के कारण कई ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं। ट्रेन संख्या 22920 अहमदाबाद–चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस, जिसने 06.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की, अब सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 11092 पुणे–भुज एक्सप्रेस, जिसने 06.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की, दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 12298 पुणे–अहमदाबाद दुरंतो एक्सप्रेस, जिसने 06.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की, दौंड कॉर्ड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण मार्ग से चलेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09420 तिरुचिरापल्ली–अहमदाबाद स्पेशल, जिसने 05.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की, दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 20953 चेन्नई सेंट्रल–अहमदाबाद एक्सप्रेस, जिसने 05.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की, भी इसी मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 22717 राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 16531 अजमेर–केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस, दोनों 06.07.2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली, सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड मार्ग से संचालित होंगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर–हड़पसर एक्सप्रेस, जिसने 05.07.2026 को यात्रा प्रारंभ की, उसे भी सूरत–पालधी–जलगांव–मनमाड–दौंड मार्ग से चलाया जाएगा।

भारी वर्षा से मुंबई सेंट्रल मंडल में जलभराव और मध्य रेल में भूस्खलन के संयुक्त प्रभाव के कारण पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के आंशिक निरस्तीकरण, संचालन नियंत्रण तथा मार्ग परिवर्तन जैसे कदम लागू किए हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story