पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी वर्षा के कारण सफाले, केलवे रोड, वसई रोड एवं नालासोपारा स्टेशनों के बीच जलभराव होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। जलभराव के चलते कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया, जबकि अनेक ट्रेनों को निरस्त भी करना पड़ा।

ट्रेन संख्या 19002 सूरत–विरार इंटरसिटी एक्सप्रेस को दिनांक 06.07.2026 को उमरगाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जबकि ट्रेन संख्या 59039 विरार–वलसाड पैसेंजर 06.07.2026 को उमरगाम स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद–बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस को दिनांक 06.07.2026 को वलसाड स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तथा ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस 06.07.2026 को वलसाड स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 12479 जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 05.07.2026 को प्रारंभ हुई थी, उसे वापी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। वहीं ट्रेन संख्या 12480 बांद्रा टर्मिनस–जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस 06.07.2026 को वापी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल डबल डेकर एक्सप्रेस को 06.07.2026 को सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तथा ट्रेन संख्या 12931 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद डबल डेकर एक्सप्रेस सूरत से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 09705 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 05.07.2026 को प्रारंभ हुई थी, को उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जबकि ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस 06.07.2026 को सूरत से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 12990 अजमेर–दादर एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 05.07.2026 को प्रारंभ हुई थी, को नवसारी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तथा ट्रेन संख्या 12989 दादर–अजमेर एक्सप्रेस 06.07.2026 को नवसारी से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 04725 हिसार–खड़की एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 05.07.2026 को प्रारंभ हुई थी, को वापी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तथा ट्रेन संख्या 04726 खड़की–हिसार एक्सप्रेस 06.07.2026 को वापी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 01492 निजामुद्दीन–पुणे एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 04.07.2026 को प्रारंभ हुई थी, को करज़त स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।

ट्रेन संख्या 22962 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को 06.07.2026 को वापी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तथा ट्रेन संख्या 22961 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस वापी से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस को 06.07.2026 को बिलीमोरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तथा ट्रेन संख्या 82901 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस बिलीमोरा से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 20908 भुज–दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 05.07.2026 को प्रारंभ हुई थी, को सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया तथा ट्रेन संख्या 20907 दादर–भुज एक्सप्रेस सूरत से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 69154 सूरत–उमरगाम मेमू को 06.07.2026 को उदवाडा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जबकि ट्रेन संख्या 69153 उमरगाम–वलसाड मेमू वलसाड के लिए शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

ट्रेन संख्या 09705 जयपुर–बांद्रा एक्सप्रेस को 05.07.2026 को उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जबकि ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस निरस्त रही।

ट्रेन संख्या 19426 नंदुरबार–बोरीवली एक्सप्रेस को 06.07.2026 को चलथान स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।

ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को 05.07.2026 को बिलीमोरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया, जबकि ट्रेन संख्या 19003 दादर–भुसावल एक्सप्रेस 07.07.2026 को बिलीमोरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट हुई।

जलभराव के कारण कई ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त भी किया गया। इनमें 06.07.2026 की ट्रेन संख्या 19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस, 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ एक्सप्रेस, 22915 बांद्रा टर्मिनस–हिसार एक्सप्रेस, 22933 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस, 22923 बांद्रा टर्मिनस–जामनगर हमसफर एक्सप्रेस, 12936 सूरत–बांद्रा एक्सप्रेस, 19102 सूरत–विरार एक्सप्रेस, 69173 विरार–दहानू मेमू तथा 07.07.2026 की ट्रेन संख्या 12935 बांद्रा–सूरत एक्सप्रेस शामिल हैं।

मुंबई सेंट्रल मंडल में भारी वर्षा से उत्पन्न जलभराव के कारण रेल संचालन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ, जिससे अनेक ट्रेनों के मार्ग, प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन में बदलाव करना पड़ा तथा कई सेवाएं पूरी तरह निरस्त करनी पड़ीं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story