नवरात्रि मेला: मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट का इंद्रगढ़ में अस्थाई ठहराव
यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 12955 और 12956 का 15 से 30 मार्च तक इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर एक मिनट का स्टॉपेज निर्धारित किया गया है।

नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई-जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर अस्थाई स्टॉपेज दिया गया है।
रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुम्बई सैंट्रल-जयपुर-मुम्बई सैंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
रेल सेवा और समय सारणी का विवरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12955, मुम्बई सैंट्रल-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 15.03.26 से 29.03.26 तक मुम्बई सैंट्रल से प्रस्थान करेगी वह इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर 08.39 बजे आगमन एवं 08.40 बजे प्रस्थान करेगी।
वापसी यात्रा और निर्धारित तिथियां
इसी प्रकार गाडी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सैंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 16.03.26 से 30.03.26 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह इंद्रगढ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर 16.27 बजे आगमन एवं 16.28 बजे प्रस्थान करेगी। "रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मुम्बई सैंट्रल-जयपुर- मुम्बई सैंट्रल प्रतिदिन सुपरफास्ट रेलसेवा का इंद्रगढ़ सुमेरगंज मण्डी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
