होली स्पेशल ट्रेन: मुंबई और बांद्रा से भिवानी के बीच रेलसेवा में विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से भिवानी के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं।

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की घोषणा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार—
"रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।"
स्पेशल रेलसेवाओं का विवरण
- गाडी संख्या 09001/09002, मुम्बई सेट्रल-भिवानी-मुम्बई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में मुम्बई सेट्रल से दिनांक 03.03.26 से 27.03.26 तक (08 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 04.03.26 से 28.03.26 तक (08 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
- गाडी संख्या 09005/09006, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण नोट
उक्त रेलसेवाओ का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा। संशोधन बोल्ड अक्षरों में प्रदर्शित किया गया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
