गोवा, 01 अक्टूबर 2025 — कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी वरिष्ठ तकनीकी टीम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। वरिष्ठ आईआरएसई अधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा ने निदेशक (रेलपथ एवं कार्य) के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री मिश्रा भारतीय रेल सेवा (सिविल इंजीनियरिंग) के 1992 बैच के अनुभवी अधिकारी हैं और इससे पूर्व मध्य रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहे।

श्री मिश्रा ने अपने शैक्षणिक जीवन में आईआईटी रुड़की से बी.ई. (सिविल), आईआईटी दिल्ली से एम.टेक (बिल्डिंग साइंस एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट), जेबीआईएमएस, मुंबई से मास्टर्स इन फाइनेंशियल मैनेजमेंट और मुंबई विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। इसके साथ ही उन्होंने आईएनसीईएडी (सिंगापुर), आईसीएलआईएफएफ (कुआलालंपुर) और आईएसबी (हैदराबाद) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी विशेषज्ञता को और भी व्यापक बनाया।

रेलवे अवसंरचना के निर्माण, रख-रखाव और उन्नयन के क्षेत्र में 31 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री मिश्रा ने अनेक महत्वपूण परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया है, जिनमें पुणे–मिरज दोहरीकरण और अहमदनगर–बीड–परली वैजनाथ नई रेल लाइन शामिल हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें दो बार महाप्रबंधक पुरस्कार और श्रेष्ठ निर्माण इकाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कोंकण रेलवे में श्री मिश्रा की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और तकनीकी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके अनुभव और नेतृत्व कौशल के माध्यम से रेलवे की परियोजनाओं में गुणवत्ता, समयबद्धता और नवाचार को नई ऊँचाई मिलने की संभावना है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story