मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं रद्द और कुछ रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार भूस्खलन के कारण प्रभावित रेलसेवाओं में जोधपुर-हडपसर और हडपसर-जोधपुर रेलसेवा को निर्धारित अवधि के लिए रद्द किया गया है।

गाडी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर रेलसेवा दिनांक 18.07.26 से 24.07.26 तक रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 19.07.26 से 25.07.26 तक रद्द रहेगी।

इसके अलावा कुछ रेलसेवाओं का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। गाडी संख्या 20992, दौंड-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 17.07.26 को दौंड से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित होगी।

इसी क्रम में गाडी संख्या 20991, अजमेर-दौंड रेलसेवा जो दिनांक 23.07.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-मनमाड होकर संचालित होगी।

मध्य रेलवे के क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण रेल संचालन पर असर पड़ा है, जिसके चलते यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रभावित रेलसेवाओं में यह बदलाव किया गया है।

Next Story