मध्य रेल ने उत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा और हडपसर-मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों की कुल 62 सेवाओं का विस्तार किया है। विस्तारित सेवाओं में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल के बीच 20, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा के बीच 22 और हडपसर-मुजफ्फरपुर के बीच 20 सेवाएं शामिल हैं।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई-रक्सौल विशेष ट्रेन संख्या 05558 साप्ताहिक रूप से प्रत्येक गुरुवार को चलती है। इस ट्रेन को पहले 17 सितंबर 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी। अब इसकी सेवाओं का विस्तार 24 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक किया गया है। इस दिशा में कुल 10 सेवाएं संचालित होंगी।

रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन संख्या 05557 प्रत्येक मंगलवार को चलती है। पहले इसे 15 सितंबर 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी। अब इसकी सेवाओं का विस्तार 22 सितंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक किया गया है। इस दिशा में भी 10 सेवाएं संचालित होंगी।

इन दोनों दिशाओं में विशेष ट्रेन की संशोधित संरचना में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के साथ वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 डिब्बा, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 डिब्बे, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 डिब्बे, शयनयान श्रेणी के 7 डिब्बे, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 डिब्बे, द्वितीय आसन सहित गार्ड्स ब्रेक वैन का 1 डिब्बा और 1 जनरेटर कार शामिल है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई-सहरसा विशेष ट्रेन संख्या 05586 प्रत्येक रविवार को चलती है। इस ट्रेन को पहले 12 जुलाई 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी। अब इसकी सेवाओं का विस्तार 20 सितंबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक किया गया है। इस दिशा में कुल 11 सेवाएं संचालित होंगी।

सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन संख्या 05585 प्रत्येक शुक्रवार को चलती है। इसे पहले 10 जुलाई 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी। अब इसकी सेवाओं का विस्तार 18 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक किया गया है। इस दिशा में भी 11 सेवाएं संचालित होंगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सहरसा और सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेनों की संरचना में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 डिब्बे, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनॉमी के 2 डिब्बे, शयनयान श्रेणी के 8 डिब्बे, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 डिब्बे, द्वितीय आसन सहित गार्ड्स ब्रेक वैन का 1 डिब्बा और 1 जनरेटर कार शामिल है।

हडपसर-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन संख्या 05590 प्रत्येक गुरुवार को चलती है। इसे पहले 16 जुलाई 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी। अब इसकी सेवाओं का विस्तार 24 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक किया गया है। इस दिशा में कुल 10 सेवाएं संचालित होंगी।

मुझफ्फरपुर-हडपसर विशेष ट्रेन संख्या 05589 प्रत्येक मंगलवार को चलती है। इसे पहले 14 जुलाई 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी। अब इसकी सेवाओं का विस्तार 22 सितंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक किया गया है। इस दिशा में भी 10 सेवाएं संचालित होंगी।

हडपसर-मुजफ्फरपुर और मुझफ्फरपुर-हडपसर विशेष ट्रेनों की संरचना में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के साथ वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 डिब्बा, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 8 डिब्बे, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनॉमी का 1 डिब्बा, शयनयान श्रेणी के 8 डिब्बे, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 2 डिब्बे, द्वितीय आसन सहित गार्ड्स ब्रेक वैन का 1 डिब्बा और 1 जनरेटर कार शामिल है।

मध्य रेल के अनुसार, विशेष ट्रेनों की विस्तारित सेवाओं के समय-सारणी, मार्ग, ठहराव और परिचालन के दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विशेष ट्रेन संख्या 05558, 05586 और 05590 की विस्तारित सेवाओं के लिए आरक्षण 18 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगा। सामान्य शुल्क के साथ अनारक्षित डिब्बों का आरक्षण यूटीएस प्रणाली के माध्यम से किया जा सकेगा। यात्री टिकट बुकिंग के लिए ‘रेलवन’ ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

इन विशेष ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशनों पर विस्तृत समय-सारणी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट देखी जा सकती है या एनटीईएस ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। 17 सितंबर 2026 को जारी इस प्रसिद्धि पत्रक को मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील निला, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई ने जारी किया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story