उत्तर पष्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर मावल व श्री अमीरगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 812 पर तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु लिए जा रहे इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी":


आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 06.02.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह आबूरोड तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आबूरोड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 07.02.26 को साबरमती के स्थान पर आबूरोड से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा साबरमती-आबूरोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

ब्लॉक के कारण साबरमती, श्रीगंगानगर और भगत की कोठी से चलने वाली निम्नलिखित ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से प्रस्थान करेंगी:

  • गाडी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 05.02.26 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
  • गाडी संख्या 09084, भगत की कोठी-मुम्बई सेट्रल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.02.26 को भगत की कोठी से अपने निर्धारित से 03 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 06.02.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जोधपुर-आबूरोड के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story