रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से तीन रेलसेवाओं के लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, यह बदलाव अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होगा।

गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस, जो 06 नवंबर 2026 से कामाख्या से प्रस्थान करेगी, लखनऊ स्टेशन पर परिवर्तित समय के अनुसार 00.40 बजे पहुंचेगी और 00.50 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12371 हावड़ा-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 02 नवंबर 2026 से हावड़ा से प्रस्थान करेगी, लखनऊ स्टेशन पर परिवर्तित समय के अनुसार 00.40 बजे आगमन और 00.50 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 19202 अयोध्या कैंट-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस, जो 03 नवंबर 2026 से अयोध्या कैंट से प्रस्थान करेगी, के संचालन समय में बाराबंकी और लखनऊ दोनों स्टेशनों पर परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पर परिवर्तित समय के अनुसार 00.01 बजे पहुंचेगी और 00.03 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद लखनऊ स्टेशन पर 00.40 बजे आगमन और 00.50 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस बदलाव के तहत संबंधित तीनों रेलसेवाओं के निर्धारित स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय संशोधित रहेगा।

Updated On
Next Story