मध्य रेल ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और हज़ूर साहिब नांदेड़ के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए 2 नई साप्ताहिक नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों की उद्घाटक सेवा को 06.07.2026 को महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री, माननीय रेल मंत्री तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

नई ट्रेनों का नियमित परिचालन निर्धारित तिथियों से शुरू होगा। गाड़ी सं. 17667 हज़ूर साहिब नांदेड़–एलटीटी एक्सप्रेस 08.07.2026 से, गाड़ी सं. 17668 एलटीटी–हज़ूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 09.07.2026 से, गाड़ी सं. 17665 हज़ूर साहिब नांदेड़–एलटीटी एक्सप्रेस 13.07.2026 से तथा गाड़ी सं. 17666 एलटीटी–हज़ूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 14.07.2026 से नियमित रूप से संचालित होगी।

गाड़ी सं. 17668 एलटीटी–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को 16.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 09.10 बजे हज़ूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी। यह सेवा 09.07.2026 से शुरू होगी। वहीं गाड़ी सं. 17667 नांदेड़–एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को 21.15 बजे हज़ूर साहिब नांदेड़ से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसका परिचालन 08.07.2026 से शुरू होगा।

इस ट्रेन के ठहराव कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बसमत एवं पूर्णा स्टेशन पर रहेंगे।

इसके अलावा गाड़ी सं. 17666 एलटीटी–नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को 16.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 09.10 बजे हज़ूर साहिब नांदेड़ पहुंचेगी। यह सेवा 14.07.2026 से प्रारंभ होगी। गाड़ी सं. 17665 नांदेड़–एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 21.15 बजे हज़ूर साहिब नांदेड़ से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इसका परिचालन 13.07.2026 से शुरू होगा।

गाड़ी सं. 17666 और 17665 के ठहराव कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, चालीसगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली डेक्कन, बसमत एवं पूर्णा स्टेशन पर होंगे।

दोनों नई ट्रेनों में यात्रियों के लिए 1 एसी प्रथम श्रेणी, 2 एसी द्वितीय श्रेणी (2-टियर), 6 एसी तृतीय श्रेणी (3-टियर), 7 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे, 1 जनरेटर वैन तथा 1 द्वितीय बैठक सह गार्ड ब्रेक वैन की संरचना रहेगी।

गाड़ी सं. 17666 एवं 17668 के लिए आरक्षण 08.07.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध होगा। यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne App का भी उपयोग कर सकेंगे।

इन ट्रेनों के सभी स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान समय की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in देखें अथवा NTES App डाउनलोड करें। यह जानकारी मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल निला, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई द्वारा दिनांक 07 जुलाई, 2026 को प्रेस विज्ञप्ति क्रमांक 2026/07/12 के माध्यम से जारी की गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story