लोनावला-करजत सेक्शन पर छह जुलाई 2026 को हुई भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने रेल परिचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस मार्ग पर कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने की घटना के बाद मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्रा योजना के मद्देनजर ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द करने का बड़ा निर्णय लिया है। प्रशासन फिलहाल तीनों लाइनों को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है, लेकिन क्षेत्र में हुए व्यापक नुकसान और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के चलते इस कार्य में समय लगने की संभावना है। लगातार हो रहे शॉर्ट नोटिस रद्दीकरण से यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मध्य रेलवे ने 10 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक दैनिक चलने वाली 14 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इनमें हुबली-दादर एक्सप्रेस (17317), दादर-हुबली एक्सप्रेस (17318), इंदौर-दौंड एक्सप्रेस (22944), दौंड-इंदौर एक्सप्रेस (22943), सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस (22732), हैदराबाद-सीएसएमटी एक्सप्रेस (22731), पुणे-सीएसएमटी दक्कन क्वीन (12124), सीएसएमटी-पुणे दक्कन क्वीन (12123), सीएसएमटी-पुणे दक्कन एक्सप्रेस (11007), पुणे-सीएसएमटी दक्कन एक्सप्रेस (11008), सीएसएमटी-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस (12127), पुणे-सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस (12128), सीएसएमटी-चेन्नई एग्मोर सुपरफास्ट मेल (22157) और चेन्नई एग्मोर-सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल (22158) शामिल हैं।

इसके अलावा विभिन्न तारीखों पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में सीएसएमटी-कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस (17411) 10 से 17 जुलाई, कोल्हापुर-सीएसएमटी महालक्ष्मी एक्सप्रेस (17412) 9 से 17 जुलाई, जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस (20495) 10 से 17 जुलाई, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस (20496) 11 से 17 जुलाई, सतारा-दादर एक्सप्रेस (11028) 11, 13 व 14 जुलाई, दादर-सतारा एक्सप्रेस (11027) 10, 12, 13 व 17 जुलाई, दादर-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस (11041) 9, 11, 14, 15 व 16 जुलाई तथा साईंनगर शिरडी-दादर एक्सप्रेस (11042) 10, 12, 15, 16 व 17 जुलाई के लिए रद्द की गई हैं।

विशेष ट्रेनों में सीएसएमटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (01079) 10 से 15 जुलाई, गोरखपुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस (01080) 12 से 17 जुलाई, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस (01415) 10 से 15 जुलाई, गोरखपुर-हडपसर एक्सप्रेस (01416) 11 से 16 जुलाई, पुणे-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (01431) 10 व 14 जुलाई, गाजीपुर सिटी-हडपसर एक्सप्रेस (01432) 12 व 16 जुलाई, पुणे-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (01491) 10 जुलाई और हजरत निजामुद्दीन-पुणे एक्सप्रेस (01492) 11 जुलाई को रद्द रहेंगी। मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर बहाली कार्य की निगरानी कर रहे हैं। यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन या एनटीईएस ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है और इस प्राकृतिक आपदा के दौरान सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story