मध्य रेल के लोणावला–कर्जत खंड पर 06 जुलाई 2026 को हुई भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। इस वजह से यात्रियों की सुविधा और यात्रा योजना को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल ने 11 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

मध्य रेल के अनुसार वर्तमान में बहाल की गई एक लाइन से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जबकि शेष लाइनों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। व्यापक क्षति और चुनौतीपूर्ण कार्य परिस्थितियों के कारण पूर्ण बहाली में कुछ समय लगने की संभावना है। अल्प सूचना पर ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ से यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दौंड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण मार्ग से 18519 विशाखापट्टनम–एलटीटी एक्सप्रेस (यात्रा प्रारंभ करने की तारीख 11.07.2026 से 15.07.2026), 22102 मदुरै–एलटीटी एक्सप्रेस (10.07.2026) और 11018 कराईकल–एलटीटी एक्सप्रेस (13.07.2026) को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से 20919 एमजीआर चेन्नई–एकतानगर एक्सप्रेस (10.07.2026), 16614 कोयंबटूर–राजकोट एक्सप्रेस (10.07.2026), 22718 सिकंदराबाद–राजकोट एक्सप्रेस (11.07.2026, 13.07.2026 एवं 14.07.2026), 09420 तिरुचिरापल्ली–अहमदाबाद एक्सप्रेस (12.07.2026), 20953 एमजीआर चेन्नई–अहमदाबाद एक्सप्रेस (12.07.2026), 22193 दौंड–ग्वालियर एक्सप्रेस (12.07.2026), 22919 एमजीआर चेन्नई–अहमदाबाद एक्सप्रेस (15.07.2026), 20967 सिकंदराबाद–पोरबंदर एक्सप्रेस (15.07.2026) और 09628 सोलापुर–अजमेर एक्सप्रेस (16.07.2026) को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

मनमाड–दौंड कॉर्ड लाइन मार्ग से 20822 सांतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस (11.07.2026) का मार्ग परिवर्तन किया गया है। वहीं कल्याण–मनमाड–दौंड–सोलापुर मार्ग से 11017 एलटीटी–कराईकल एक्सप्रेस (11.07.2026), 18520 एलटीटी–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (11.07.2026 से 17.07.2026 तक) और 22101 एलटीटी–मदुरै एक्सप्रेस (15.07.2026) परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

सूरत–पालधी–मनमाड–दौंड–सोलापुर मार्ग से 20954 अहमदाबाद–एमजीआर चेन्नई एक्सप्रेस (11.07.2026), 16613 राजकोट–कोयंबटूर एक्सप्रेस (12.07.2026), 22920 अहमदाबाद–एमजीआर चेन्नई एक्सप्रेस (13.07.2026), 22717 राजकोट–सिकंदराबाद एक्सप्रेस (13.07.2026, 15.07.2026 एवं 16.07.2026), 20968 पोरबंदर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस (14.07.2026), 20920 एकतानगर–एमजीआर चेन्नई एक्सप्रेस (15.07.2026) और 09419 अहमदाबाद–तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस (16.07.2026) का मार्ग बदला गया है।

सूरत–पालधी–मनमाड–दौंड मार्ग से 22194 ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस (11.07.2026), 09627 अजमेर–सोलापुर एक्सप्रेस (15.07.2026) और 20991 अजमेर–दौंड एक्सप्रेस (16.07.2026) को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा दौंड कॉर्ड लाइन–मनमाड–भुसावल मार्ग से 20821 पुणे–सांतरागाछी एक्सप्रेस (13.07.2026) का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

भूस्खलन के कारण कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन भी किया गया है। पुणे में 11140 होस्पेटे–सीएसएमटी एक्सप्रेस और 12116 सोलापुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन 11.07.2026 से 16.07.2026 तक रहेगा। खड़की में 11302 केएसआर बेंगलुरु–सीएसएमटी एक्सप्रेस (11.07.2026 से 16.07.2026 तक) और 11030 कोल्हापुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस (11.07.2026 से 17.07.2026 तक) का आंशिक समापन किया गया है।

आंशिक प्रारंभ के तहत पुणे से 11029 सीएसएमटी–कोल्हापुर एक्सप्रेस और 11301 सीएसएमटी–केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस को 11.07.2026 से 17.07.2026 तक चलाया जाएगा। खड़की से 12115 सीएसएमटी–सोलापुर एक्सप्रेस और 11139 सीएसएमटी–होस्पेटे एक्सप्रेस भी 11.07.2026 से 17.07.2026 तक आंशिक रूप से प्रारंभ होंगी।

मध्य रेल ने बताया कि बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और टीम चौबीसों घंटे कार्यरत है। मध्य रेल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर बहाली कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा रेल सेवाओं को जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रेल परिचालन से जुड़ी जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं अथवा NTES ऐप पर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा रही है। मध्य रेल ने प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न इस अस्थायी व्यवधान के दौरान यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story