मुंबई और गुजरात के बीच रेल यात्रियों के लिए पश्चिम रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 22927/22928 बांद्रा (टी)–अहमदाबाद–बांद्रा (टी) लोक शक्ति एक्सप्रेस का विस्तार वडनगर तक किया गया है। यह बदलाव क्रमशः 13 अगस्त और 14 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 22927 बांद्रा (टी)–वडनगर लोक शक्ति एक्सप्रेस 13 अगस्त 2026 से बांद्रा (टी) से शाम 19:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:40 बजे वडनगर पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 22928 वडनगर–बांद्रा (टी) लोक शक्ति एक्सप्रेस 14 अगस्त 2026 से वडनगर से शाम 18:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:25 बजे बांद्रा (टी) पहुंचेगी। अहमदाबाद और वडनगर के बीच विस्तारित ट्रेन का ठहराव महेसाणा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में होगा।

ट्रेन को वडनगर स्टेशन तक विस्तारित किए जाने के कारण अहमदाबाद स्टेशन पर ट्रेन के समय में संशोधन किया गया है। हालांकि, अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि ट्रेन संख्या 22927 बांद्रा (टी)–वडनगर लोक शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली यात्रा से ट्रेन संख्या 19017 बांद्रा (टी)–वडनगर लोक शक्ति एक्सप्रेस के रूप में पुनः क्रमांकित किया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22928 वडनगर–बांद्रा (टी) लोक शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 13 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली यात्रा से ट्रेन संख्या 19018 वडनगर–बांद्रा (टी) लोक शक्ति एक्सप्रेस के रूप में पुनः क्रमांकित किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रेन के विस्तार, अहमदाबाद स्टेशन के संशोधित समय और अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए ट्रेन नंबरों में हुए इन बदलावों का ध्यान रखें।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story