पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा मंडल के दरा-कंवलपुरा स्टेशनों के मध्य आरयूबी संख्या 148 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण कुछ रेलसेवाओं का संचालन निर्धारित समय के अनुसार प्रभावित रहेगा और उन्हें रेगुलेट किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, तकनीकी कार्य के चलते गाड़ी संख्या 22997, झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 23.07.26 को झालावाड़ सिटी से प्रस्थान करेगी, वह पश्चिम मध्य रेलवे पर 01 घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12466, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा जो दिनांक 23.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह पश्चिम मध्य रेलवे पर 01 घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं, यही रेलसेवा गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 27.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान करने पर पश्चिम मध्य रेलवे पर 03 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12956, जयपुर-मुम्बई सेट्रल रेलसेवा जो दिनांक 27.07.26 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह पश्चिम मध्य रेलवे पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन में सुधार के उद्देश्य से आरयूबी संख्या 148 पर यह तकनीकी कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते प्रभावित रेलसेवाओं के संचालन समय में यह अस्थायी बदलाव किया गया है।

Next Story