खातीपुरा-असारवा एक्सप्रेस का बिजयनगर स्टेशन पर ठहराव, 8 अगस्त से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-असारवा-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा का बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। जानिए 8 और 9 अगस्त 2026 से लागू होने वाला नया समय, ट्रेन नंबर और रेलवे की आधिकारिक जानकारी।

तस्वीर में पटरियों पर दौड़ती हुई भारतीय रेलवे की एक एक्सप्रेस ट्रेन नजर आ रही है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खातीपुरा-असारवा-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा का बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव देने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12981, खातीपुरा-असारवा एक्सप्रेस रेलसेवा का बिजयनगर स्टेशन पर दिनांक 08.08.26 से ठहराव रहेगा। यह ट्रेन रात 23.43 बजे बिजयनगर स्टेशन पहुंचेगी तथा 23.45 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12982, असारवा-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा का बिजयनगर स्टेशन पर दिनांक 09.08.26 से ठहराव रहेगा। यह ट्रेन 03.53 बजे बिजयनगर स्टेशन पहुंचेगी और 03.55 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे द्वारा यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक लागू किया गया है, जिससे बिजयनगर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
