कांवड़ मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार रेलसेवाओं का रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया है। यह व्यवस्था 30 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19565, ओखा-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 15.53 बजे आगमन और 15.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद मोतीचूर स्टेशन पर 17.00 बजे आगमन और 17.02 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 17.35 बजे आगमन और 17.37 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी अवधि में गाड़ी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा ज्वालापुर स्टेशन पर 13.24 बजे आगमन और 13.26 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद मोतीचूर स्टेशन पर 13.54 बजे आगमन और 13.56 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 14.16 बजे आगमन और 14.18 बजे प्रस्थान निर्धारित किया गया है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 07.52 बजे आगमन और 07.54 बजे प्रस्थान करेगी। इससे पहले यह मोतीचूर स्टेशन पर 07.24 बजे आगमन और 07.26 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 07.08 बजे आगमन और 07.10 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 30.07.26 से 13.08.26 तक ज्वालापुर स्टेशन पर 14.28 बजे आगमन और 14.30 बजे प्रस्थान करेगी। इससे पहले यह मोतीचूर स्टेशन पर 14.02 बजे आगमन और 14.04 बजे प्रस्थान तथा रायवाला स्टेशन पर 13.35 बजे आगमन और 13.37 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के अनुसार कांवड़ मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने और यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन चारों रेलसेवाओं का रायवाला, मोतीचूर और ज्वालापुर स्टेशनों पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव निर्धारित किया गया है।

Next Story