रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कामाख्या-भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा में 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।


आधिकारिक सूचना और विवरण

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:

"गाडी संख्या 15624/15623, कामाख्या-भगत की कोठी-कामाख्या रेलसेवा में कामाख्या से दिनांक 06.02.26 से 24.04.26 तक एवं भगत की कोठी से दिनांक 10.02.26 से 28.04.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।"

प्रमुख तिथियां और विस्तार

  • कामाख्या से प्रभावी तिथि: दिनांक 06.02.26 से 24.04.26 तक
  • भगत की कोठी से प्रभावी तिथि: दिनांक 10.02.26 से 28.04.26 तक
  • डिब्बे की श्रेणी: 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story