कलोल-कड़ी रेलखंड पर रेलवे फाटक बंद: वैकल्पिक मार्ग जारी
रबराइज्ड रोड सरफेस की मरम्मत के लिए 6 और 7 अक्टूबर को ट्रैफिक रहेगा बंद, यात्रियों के लिए आरओबी LC-230 और छत्राल मार्ग का विकल्प दिया गया।

कलोल-कड़ी रेलखंड के बीच स्थित रेलवे फाटक नं. 02बी पर रबराइज्ड रोड सरफेस की मरम्मत के चलते दो दिन यातायात बंद रहेगा। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अनुसार रेलवे फाटक नं. 02बी (किमी 02/01-02) पर मरम्मत कार्य किया जाना है।
इसके चलते रेलवे फाटक 02बी 06.10.2026 को प्रातः 08.00 बजे से 07.10.2026 को 20.00 बजे तक, यानी दो दिनों के लिए, यातायात हेतु बंद रहेगा।
इस अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। सड़क उपयोगकर्ता रोड ओवर ब्रिज (LC-230), ओला चोकड़ी, छत्राल-गांधीनगर हाईवे एवं कलोल-मानसा हाईवे, कलोल सिटी से आवागमन कर सकते हैं।
रबराइज्ड रोड सरफेस के मरम्मत कार्य के कारण फाटक बंद रहने की यह व्यवस्था 6 और 7 अक्टूबर को प्रभावी रहेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
