पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के कलोल–गांधीनगर रेलखंड पर कलोल–आदरज मोटी सेक्शन के मध्य स्थित रेलवे फाटक सं. 04 (टींटोडा फाटक) (कि.मी. 05/13-14) पर अति आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान रेलवे फाटक 17 जुलाई 2026 को प्रातः 08:00 बजे से 18 जुलाई 2026 को सायं 18:00 बजे तक, दो दिन के लिए, सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।

मरम्मत कार्य के कारण इस अवधि में रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन संभव नहीं होगा। यात्रियों और स्थानीय वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनके माध्यम से यातायात संचालित किया जाएगा।

पहले वैकल्पिक मार्ग के तहत रोड ट्रैफिक को RUB संख्या 3A (किमी 03/12-13) से पुंद्रासन चौकड़ी–टींटोडा–भोयान राठौड़–कलोल मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं दूसरे वैकल्पिक मार्ग के तहत रोड ट्रैफिक को रेलवे फाटक सं. 7 (किमी 08/3-4) से पुंद्रासन चौकड़ी–आदरज मोटी–धामासणा–कलोल मार्ग के जरिए डायवर्ट किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे द्वारा किए जाने वाले इस अति आवश्यक मरम्मत कार्य के दौरान निर्धारित अवधि तक टींटोडा रेलवे फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में संबंधित मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story