जन्माष्टमी पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए पश्चिम रेलवे गांधीनगर कैपिटल और द्वारका के बीच अनारक्षित जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 09521/09522 दोनों दिशाओं में 3, 4 एवं 5 सितंबर 2026 को कुल 6 फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 09521 गांधीनगर कैपिटल–द्वारका स्पेशल गांधीनगर कैपिटल से सायं 20:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन प्रातः 05:50 बजे द्वारका पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09522 द्वारका–गांधीनगर कैपिटल स्पेशल द्वारका से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान करेगी और 17:00 बजे गांधीनगर कैपिटल पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में चांदलोडिया बी, आंबली रोड, विरमगाम, लखतर, सुरेंद्रनगर, थान, वांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, कानालुस, खंभालिया एवं भाटिया स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में सभी जनरल श्रेणी के अनारक्षित कोच होंगे।

पश्चिम रेलवे द्वारा जन्माष्टमी पर्व के दौरान यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही इस विशेष ट्रेन से गांधीनगर कैपिटल और द्वारका के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी। ट्रेन के मार्ग, समय, ठहराव एवं कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story