विद्यार्थियों के लिए जालवाला भैरव फाउंडेशन की पहल, 5000 छात्रों को मिली निःशुल्क पाठ्य सामग्री
जालवाला भैरव फाउंडेशन ने चारभुजा, आमेट और भीम के 50 राजकीय विद्यालयों में 5000 विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की।

तस्वीर में श्री जालवाला भैरव फाउंडेशन के सदस्य राजकीय विद्यालय के कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाएं वितरित करने के बाद उनके साथ खड़े हैं, जहां बच्चे अपने हाथों में फाउंडेशन की पुस्तकें प्रदर्शित कर रहे हैं।
श्री जालवाला भैरव फाउंडेशन द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहन देने की पहल के तहत चारभुजा, आमेट और भीम तहसील के 50 राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन की ओर से 5000 विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाएं, पेंसिल, रबर और शार्पनर उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम के तहत 20000 हजार से भी अधिक अभ्यास पुस्तिकाओं सहित आवश्यक अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर श्री जालवाला भैरव फाउंडेशन के संरक्षक सोहनलाजी धींग, अशोक धींग, हसमुख चोरड़िया और निलेश धींग का मार्गदर्शन रहा। वहीं वीरेश सिंघवी, मुकेश सिंघवी, कमलेश चपलोत, राकेश चपलोत, सचिन चपलोत, हरीश कोठारी, अशोक कोठारी, उदय लाल डांगी, दिनेश लोढा, पीयूष अम्भानी, भेरु सिह, मोहन लाल और भानु प्रताप देवपुरा की सक्रिय सहभागिता रही।
फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों तक पाठ्य सामग्री पहुंचाने के इस प्रयास से चारभुजा, आमेट और भीम तहसील के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिला।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
