भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत गाडी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का अब जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।

नई समय-सारिणी और संचालन विवरण

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार "गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से जयपुर से प्रतिदिन 06.10 बजे रवाना होकर 13.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।" इसी क्रम में वापसी दिशा में गाडी संख्या 20994, उदयपुर सिटी-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से उदयपुर सिटी से प्रतिदिन 15.05 बजे रवाना होकर 22.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी।

प्रमुख ठहराव एवं स्टेशन

यह नियमित रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग में कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, कपासन, मावली व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकने से क्षेत्रीय यात्रियों को सुगम आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

रेलसेवा की संरचना और डिब्बों की स्थिति

यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 02 वातानुकुलित कुर्सीयान, 03 शयनयान श्रेणी, 06 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे। रेलवे के इस कदम से जयपुर और झीलों की नगरी उदयपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब स्थाई और तीव्र परिवहन का लाभ मिल सकेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story