जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस रीशड्यूल, लिंक रेक की देरी से बदला समय
लिंक रेक के देरी से पहुंचने के कारण गाड़ी संख्या 12956 अब जयपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय के बजाय 100 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मुंबई जाने वाली ट्रेन, जिसे लिंक रेक की देरी के कारण 4 फरवरी 2026 को दोपहर 3:40 बजे के लिए रीशड्यूल किया गया है।
लिंक रेक की देरी के कारण जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी। यात्रियों की सुविधा और जानकारी के लिए रेलवे द्वारा रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारंभिक स्टेशन से) का विवरण जारी किया गया है।
रीशड्यूल रेलसेवा का विवरण
- गाड़ी संख्या 12956, जयपुर - मुंबई सेंट्रल रेलसेवा
- दिनांक: 04.02.26
"गाड़ी संख्या 12956, जयपुर - मुंबई सेंट्रल रेलसेवा दिनांक 04.02.26 को जयपुर से अपने निर्धारित समय 14:00 बजे के स्थान पर 01 घंटे 40 मिनट की देरी से 15:40 बजे प्रस्थान करेगी।"
जयपुर से मुंबई जाने वाले यात्री कृपया नोट करें कि यह रेलसेवा आज अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना होगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
