रेलवे ने रेल परिचालन में सुधार के उद्देश्य से जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। यह बदलाव मार्ग के जयपुर एवं फुलेरा स्टेशनों के मध्य संचालन समय को लेकर किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस दिनांक 27.07.2026 से जयपुर स्टेशन से परिवर्तित समय के अनुसार संचालित होगी।

नई समय सारणी के अनुसार यह रेलसेवा जयपुर स्टेशन से 16.30 बजे के स्थान पर 16.25 बजे रवाना होगी। इसके बाद मार्ग के कनकपुरा स्टेशन पर परिवर्तित समय 16.37 बजे आगमन होगा और 16.39 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके पश्चात ट्रेन आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 16.57 बजे पहुंचेगी और 16.59 बजे प्रस्थान करेगी। निर्धारित बदलाव के बाद जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस जैसलमेर स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.05 बजे पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा यह आंशिक समय परिवर्तन रेल परिचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है, जिसके बाद 27 जुलाई 2026 से गाडी संख्या 12468 जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस नए निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story