भारतीय रेलवे की असुविधाओं के कारण यात्रियों को बहुत नुक्सान हो रहा था। टिकट में किसी भी बदलाव के लिए लोगों को बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी। पर अब रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने नया ऐलान किया है। जानिए क्या हैं वो नए बदलाव।

ट्रैन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक राहत देने वाला ऐलान किया है। भारतीय रेलवे ने कुछ ऐसे बदलाव जारी किए हैं, जिसके चलते अब यात्रियों को पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पहले के नियमों के अनुसार, अगर बुक की हुई टिकट को 48 से 12 घंटे पहले कैंसिल किया जाता था तब 25 % तक कैंसलेशन चार्ज देना पड़ता था। अगर टिकट 12 से 4 घंटे पहले कैंसिल की जा रही है और कटौती का दाम बढ़ जाता था। कई बार यात्रियों को केवल एक तारीख बदलने के लिए किराया दुबारा से देना पड़ता था बिना किसी रिफंड के।


अब तक के नियम के अनुसार यात्रियों को अगर तारीख बदलनी है तो पुरानी टिकट कैंसिल करके नई बुक करनी पड़ती थी। इसमें लोगों को आर्थिक रूप से बहुत नुक्सान होता था। पर अब नए नियमों के हिसाब से किसी भी यात्रा की तारीख बदलने पर कोई भी अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा।


क्या है भारतीय रेलवे के नए नियम ?

  • नए तारीख पर अगर सीट उपलब्ध है तो उसके हिसाब से टिकट की तारीख बदली जा सकती है।
  • सुनिश्चित किराए से जितने पैसे बढ़े हैं केवल उतने ही पैसे भरने होंगे।
  • टिकट की तारीख बदलने के लिए उसे रद्द करने या नई टिकट को बुक करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • बिना किसी जुर्माने के अब ये बदलाव संभव हैं।


यह नियम खास कर के उन यात्रियों के लिए ख़ुशी की बात है जिन्हें अचानक से अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है। भारतीय रेलवे ने लोगों को हो रहे आर्थिक नुक्सान पर मुख्य रूप से ध्यान देकर उनकी परेशानी को कम किया है। और उनके अनुभव को लाभकारी बनाने की कोशिश की है। विशेष रूप में ये सुविधा स्टूडेंट्स, ऑफिशियल ट्रैवेलर्स और व्यापारियों के लिए बहबूत फायदेमंद हैं। क्योंकि आम तौर पर इनको ट्रैन से आने-जाने में झंझट का सामना करना पड़ता है। खासकर के तब जब टिकट कैंसिल करनी पड़े, बदलाव भी न हो और पैसे भी न मिले।


रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने बताया की यह नियम जनवरी 2026 से लागू किए जाएंगे, तब तक यात्रियों को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। अश्विनी ने लोगों को हो रहे तकलीफ के बारे में कहा की यात्रियों को बहुत घाटा हो रहा था जो बेफिज़ूल है। इस नए नियम से अगर उनकी सहायता हो रही है तो अच्छा है। हालाँकि टिकट की तारीख बदलने पर कन्फर्म टिकट मिलेगा, इसका दावा नहीं किया जा सकता क्योंकि ये सीट्स के उपलब्धि पर निर्भर करता है।

Manyaa Chaudhary

Manyaa Chaudhary

यह 'प्रातःकाल' में एसोसिएट एडिटर के पद पर हैं। और पिछले दो वर्षों से इन्हें रिपोर्टिंग और इवेंट मैनेजमेंट का अनुभव है। इससे पहले इन्होंने 'स्वदेश न्यूज़ चैनल' में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया है। ये विशेष रूप में मनोरंजन, स्पोर्ट्स, और क्राइम रिपोर्टिंग क्षेत्र में समर्थ हैं। अभी यह जर्नलिज्म की पढाई कर रही हैं।

Next Story