भुसावल मंडल के इगतपुरी-भुसावल रेलखंड के मध्य पांचवीं लाइन डालने के लिए रेलवे द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ रेल सेवाओं के संचालन में परिवर्तन तथा विलंब रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद रेल सेवा, जो दिनांक 11 अगस्त 2026 को हिसार से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यह रेल सेवा भुसावल सी केबिन-अकोला-पूर्णा होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20625 चेन्नई एग्मोर-भगत की कोठी रेल सेवा, जो दिनांक 11 अगस्त 2026 को चेन्नई एग्मोर से प्रस्थान करेगी, वह मनमाड़-जलगांव के मध्य 02 घंटे रेगुलेट रहेगी।

रेलवे द्वारा इगतपुरी-भुसावल रेलखंड पर पांचवीं लाइन डालने के लिए किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यह व्यवस्था लागू की गई है, जिससे संबंधित रेल सेवाओं के संचालन पर अस्थायी प्रभाव रहेगा।

Next Story