रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा:


1. जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल (04 ट्रिप)

"गाड़ी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05, 12, 19 व 26 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) जोधुपर से प्रत्येक गुरूवार को 16.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 20.50 बजे गोरखपुर पहुॅचेगी।"

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06, 13, 20 व 27 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 23.25 बजे रवाना होकर रविवार को 03.00 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।

  • ठहराव: यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटु, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोेहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, गुडगॅाव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • डिब्बों की संरचना: इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 20 डिब्बे होगे।

2. श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल (05 ट्रिप)

"गाड़ी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.30 बजे समस्तीपुर पहुॅचेगी।"

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 01.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी।

  • ठहराव: यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • डिब्बों की संरचना: इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

3. श्रीगंगानगर-गोरखपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल (05 ट्रिप)

"गाड़ी संख्या 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरूवार को 13.25 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 16.30 बजे गोरखपुर पहुॅचेगी।"

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04730, गोरखपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से 27.03.26 तक (05 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 19.30 बजे रवाना होकर रविवार को 02.45 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी।

  • ठहराव: यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी व सिद्धार्थनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • डिब्बों की संरचना: इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

4. उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल (05 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 13.45 बजे रवाना होकर बुधवार को 10.15 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुॅचेगी।

"इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 01.04.26 तक (05 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार को 17.55 बजे रवाना होकर गुरूवार को 15.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।"

  • ठहराव: यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौडगढ, भीलवाडा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जं., रूडकी व हरिद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • डिब्बों की संरचना: इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 16 डिब्बे होगे।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story