उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04725/04726 हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की समय-सीमा को बढ़ाया जा रहा है। इस विस्तार के तहत हिसार से यह ट्रेन दिनांक 19.07.26 को एक अतिरिक्त ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी दिशा में खडकी से यह रेल सेवा दिनांक 20.07.26 को एक ट्रिप के लिए उपलब्ध रहेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस विस्तारित रेल सेवा का संचालन समय और ठहराव पूर्व की भांति ही यथावत रहेंगे, इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। रेल सेवा के इस विस्तार से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Next Story