मध्य रेल के सोलापुर मंडल पर दिनांक 15 से 30 सितम्बर 2025 तक “हिंदी पखवाड़ा” बड़े उत्साह, जोश और सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना और कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि एवं जागरूकता को बढ़ाना है।

पखवाड़े के प्रथम चरण में, 16 एवं 17 सितम्बर को मंडल कार्यालय में राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी आलेखन टिप्पण, हिंदी निबंध लेखन, हिंदी वाक् प्रतियोगिता, तथा राजभाषा प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।

18 और 19 सितम्बर को शाखाओं में टेबल ट्रेनिंग एवं कंप्यूटर उपयोगकर्ताओं को हिंदी कुंजीयन (टाइपिंग) तथा वॉइस टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही 22 से 30 सितम्बर तक मंडल के प्रमुख स्टेशनों – सोलापुर, कुर्डुवाडी, पंढरपुर, लातूर, कलबुरगि और वाडी – में कार्यरत कर्मचारियों के लिए हिंदी सुलेखन तथा राजभाषा प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

19 सितम्बर को मंडल में हिंदी दिवस समारोह तथा १०२ वीं तिमाही मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सुजीत मिश्रा ने की तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी अंशुमाली कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय का “हिंदी दिवस संदेश” वाचन किया, जबकि डॉ. मिश्रा द्वारा मंडल की त्रैमासिक ई-पत्रिका “संदेश” के 21वें अंक का विमोचन किया गया। अपने संबोधन में डॉ. मिश्रा ने सरल, सुबोध और व्यवहारिक हिंदी के प्रयोग पर बल दिया तथा राजभाषा नीति के अनुपालन हेतु कर्मचारियों से सहयोग की अपील की।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को फादर कामिल बुल्के द्वारा रचित अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश, दैनिक उपयोग हेतु नेमी टिप्पणियाँ, और एक प्रेरक टेबल स्टैण्ड – “यदि आप हिंदी में बात करेंगे तो मुझे बहुत खुशी होगी” – वितरित किए गए।

कार्यक्रम के संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व सहायक कार्मिक अधिकारी एवं संपर्क राजभाषा अधिकारी एस.एल. खोत ने निभाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजभाषा विभाग के वी.बी. काडगे, राजीव वलिवकर, शिव यादव और किरण माने का सराहनीय योगदान रहा।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story